Sugam Succession Certificate Portal will help citizens in getting Succession Certificate transparently and quickly: Anunay Jha

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई : प्रदेश सरकार के नव निर्माण के 9 वर्ष पूर्ण होने पर आज स्वामी विवेकानन्द सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में मा0 प्रभारी मंत्री असीम अरूण ने प्रदेश सरकार की नौ वर्ष की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके उपरान्त मा0 मंत्री जी ने जिला प्रशासन द्वारा निर्मित सुगम उत्तराधिकार प्रमाण-पत्र पोर्टल का शुभारम्भ किया तथा तीन वारिस लोगों को उत्तराधिकार प्रमाण-पत्र प्रदान किये। इस अवसर पर मा0 मंत्री जी ने जिलाधिकारी अनुनय झा की प्रशंसा करते हुए कहा कि सुगम उत्तराधिकार प्रमाण-पत्र पोर्टल लांच होने से लोगो उत्तराधिकार प्रमाण-पत्र प्राप्त करने में सुविधा होगी और समय की बचत होगी।
इस अवसर जिलाधिकारी ने सुगम उत्तराधिकार पोर्टल के सम्बन्ध में मा0 मंत्री जी को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि यह पोर्टल जिले के नागरिकों को पारदर्शिता और उत्तराधिकार प्रमाण-पत्र प्राप्त करने में मदद करेगा। इस अवसर पर मा0 मंत्री जी ने भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, मा0 एमएलसी अशोक कुमार अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम के साथ नव निर्माण के 9 वर्ष, विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश पुस्तक का विमोचन किया। इसके उपरान्त मा0 मंत्री जी ने राजकीय पुस्तकालय के उच्चीकरण का फीताकाट कर लोकापर्ण किया। उन्होने कुछ बच्चों को डायरी व पेन प्रदान किये तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि बच्चे देश को आगे बढ़ाने में अग्रणी भूमिका निभायेगें।
——————————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *