
राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई : शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व लखनऊ विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व महामंत्री अनिल सिंह वीरू के छोटे भाई स्मृति शेष श्री राजीव सिंह रिंकू बाबा की 5वीं पुण्यतिथि पर निज निवास पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद भंडारा आयोजित कर राहगीरों और साधु संतों को प्रसाद वितरित किया गया।
सबसे पहले हवन पूजन सम्पन्न हुआ। इसके बाद श्री सिंह ने अपने पिता नरेन्द्र सिंह अटिया, छोटे भाई सुनील सिंह,संजीव सिंह सोनू,बेटी देवशी सिकरवार व भतीजे शौर्य वर्धन सिकरवार अन्य परिजनों के साथ अपने भाई स्व. राजीव सिंह रिंकू के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नम आंखों से याद किया। इसके बाद कन्याभोज आयोजित कर कन्याओं को दान दक्षिणा दी गई। भंडारे में राहगीरों और साधु संतों को प्रसाद वितरित किया गया। सपा के वरिष्ठ नेता श्री सिंह ने कहा कि जीवन में व्यक्ति तो नहीं रहता लेकिन उसकी यादें हमेशा जीवित रहती हैं। कहा कि उनके छोटे भाई स्व. राजीव सिंह रिंकू हमेशा उनके और सभी परिवारीजनों के दिलों में जिंदा रहेंगे। इसके
वाद स्व. राजीव सिंह के चित्र पर गणमान्य लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी यादें साझा कीं। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में श्री राजकुमार सिंह, पंडित अनन्त कुमार मिश्रा, कमलेश सिंह,शिव शंकर वैश्य सुबोध सिंह,प्रमोद सिंह, मनोहर सिंह,शेर सिंह, मदन मोहन सिंह,राकेश सिंह राजपूत ,पंकज सिंह,उमेश सिंह नीरू,सौरभ सिंह,उदय राज शुक्ला भानु, रमेश चंद्र मिश्रा आशीष कुमार सिंह,मदनपाल, दृग पाल,अरविंद कुमार, आशीष कुमार पांडे, अनूप कुमार पांडे, विमल कुमार सिंह,ललित दीपक,पप्पू,अंकित,श्यामू, सुनील सिंह, दिलीप सिंह, सरदार अंग्रेज सिंह,बंटी सिंह आदि उपस्थित रहे।








