“PM मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ में चाय बागान का दौरा किया, पत्तियां तोड़ीं और श्रमिकों संग सेल्फी ली। चुनाव से पहले यह दौरा चर्चा में।“
असम । PM मोदी असम चाय बागान दौरे को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिब्रूगढ़ के एक चाय बागान का दौरा किया, जहां उनका अलग और सहज अंदाज देखने को मिला।

दौरे के दौरान पीएम मोदी ने खुद चाय की पत्तियां तोड़ीं और बागान में काम कर रही महिलाओं व श्रमिकों के साथ बातचीत की। उन्होंने उनके साथ सेल्फी भी ली, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस अनुभव को साझा करते हुए लिखा, “चाय असम की आत्मा है। यहां की चाय दुनिया भर में अपनी पहचान बना चुकी है। डिब्रूगढ़ में चाय बागान का दौरा और वहां के श्रमिकों से बातचीत एक यादगार अनुभव रहा।”

उन्होंने आगे कहा कि चाय बागान से जुड़े परिवारों की मेहनत और समर्पण ने असम का गौरव बढ़ाया है।
आंकड़ों के मुताबिक, असम हर साल लगभग 630 से 700 मिलियन किलोग्राम चाय का उत्पादन करता है, जो भारत के कुल उत्पादन का आधे से अधिक हिस्सा है। यही वजह है कि असम की चाय देश-विदेश में खास पहचान रखती है।

राजनीतिक नजरिए से भी यह दौरा अहम माना जा रहा है। असम की 126 विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल को मतदान होना है, जबकि 4 मई को मतगणना होगी। ऐसे में पीएम मोदी का यह दौरा चुनावी माहौल को और गर्माने वाला माना जा रहा है।

“देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक, मनोरंजन और खेल और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए ‘राष्ट्रीय प्रस्तावना’ के साथ जुड़े रहें। ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।”









