मदरसा कादरिया रिजविया का 45वां जश्ने दस्तारबंदी 13 अप्रैल को

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क गोला गोकर्णनाथ खीरी : पलिया कला क्षेत्र स्थित मदरसा कादरिया रिजविया में 45वां सालाना जश्ने दस्तारबंदी आगामी 13 अप्रैल 2026 (23 शव्वाल 1447 हिजरी), बरोज़ पीर (सोमवार) रात्रि 8 बजे आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर जश्ने ईद-मिलादुन्नबी, दस्तारबंदी (हिफ्ज) एवं किराअत का विशेष कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें दूर-दराज से उलेमा-ए-कराम और अकीदतमंदों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम में इस्लाम धर्म के चौथे खलीफा हज़रत अली की 28वीं पुश्त से ताल्लुक रखने वाले हज़ूर सैय्यद गुलाम अब्दुल कादिर (सज्जादानशीन, खानकाहे शौयबुल औलिया, बरावं शरीफ, सिद्धार्थनगर) की विशेष आमद होगी। इसके अलावा अल्लामा नूर मियां (राजस्थान), मौलाना सैय्यद अफसर मियां (सिद्धार्थनगर), मुफ्ती कमालुद्दीन (लखनऊ) और महबूब ज़फ़र (दिल्ली) सहित कई प्रमुख उलेमा अपने तकरीरों और नात के माध्यम से दीन-ए-इस्लाम की अहमियत और उसकी तालीमात पर रोशनी डालेंगे। कार्यक्रम के दौरान हिफ्ज मुकम्मल करने वाले बच्चों की दस्तारबंदी की जाएगी तथा नात-ओ-किराअत से महफिल को रूहानी रंग दिया जाएगा।

मदरसे के मुतवल्ली कारी सैय्यद खालिद मियां और कादरिया रज़विया समिति के प्रबंधक सैय्यद शाफे अशरफी ने समस्त लोगों से इस जलसे में अधिक से अधिक संख्या में शिरकत कर सवाब हासिल करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button