“लखनऊ के बख्शी का तालाब स्थित नीलांश वाटर पार्क में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी।”
लखनऊ। बख्शी का तालाब क्षेत्र स्थित नीलांश वाटर पार्क में मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग महिलाओं और युवकों के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में वाटर पार्क परिसर के अंदर अफरा-तफरी का माहौल दिखाई दे रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक किसी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया, जिससे वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। घटना के दौरान कई लोग बीच-बचाव करते भी नजर आए।
वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर घटना की पड़ताल की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद वाटर पार्क की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि परिवारों और बच्चों के मनोरंजन के लिए बने स्थानों पर इस तरह की घटनाएं चिंता का विषय हैं।








