नागेश्वर मंदिर से धूमधाम से निकली भव्य शिव बारात , डीजे की धुन पर जमकर नाचे शिव बाराती

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क धौरहरा खीरी : कस्बे के बाबा नागेश्वर मंदिर, नगर पालिका रोड स्थित नागेश्वर मंदिर से शिव मंदिर से बुधवार को करीब तीन बजे भव्य शिव बारात निकाली गई। बाबा नागेश्वरनाथ मंदिर से भोले नाथ की बारात करीब तीन बजे निकाली गई। बारात नगर के विभिन्न मार्ग होते हुए पुन: शाम को मंदिर पहुंची। जहां मंदिर परिसर में महिलाओं ने मांगलिक गीत गाया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने बाबा की पालकी निकाली। जिससे पूरा नगर शिवमय हो गया। 

बाबा भोले नाथ की बारात मंदिर से निकलकर बस स्टॉप चौक, कोतवाली गेट होते हुए हलवाई मन्दिर चौराहा निगम मार्केट गौरी मन्दिर चौराहा, जवाहर नगर काली माता मंदिर  चौराहे से रामलीला मैदान से सिसैया ढखेरवा हाइवे होते हुए पावर हाउस चौराहा से सदर बाजार चौराहा से पुनः नागेश्वर मंदिर  मंदिर पहुंची। बाबा के बारात में हजारों नर-नारियों ने सहभागिता करते हुए जगह-जगह पर बारात रोक पूजा आरती हुई नगर की महिलाओ ने बाबा का आशिर्वाद प्राप्त किया।

बाबा के बारात में गाजे-बाजे एवं विभिन्न प्रकार की भोले नाथ के विभिन्न स्वरूपों तथा राक्षसों की झांकियां निकाली गईं। जो बारात की शोभा बढ़ा रही थीं। इस बारात में अंग्रेजी बाजा सहित विभिन्न प्रकार के बाजे व डीजे शामिल रहे। पूरे कस्बे में थाना प्रभारी सुरेश मिश्रा सहित पुलिस बल पैदल चलते हुए बारात और बारातियों की सेवा में तत्पर रही । कस्बे के प्रमुख शिवालय प्रांगणों में सजावट व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। वहीं महिलाओं ने मांगलिक गीत भी गाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button