राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क रायबरेलीः जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशानुसार अन्य जनपदों से आने वाले डम्फरो की खनन टास्क फोर्स की टीम, जिसमें उपजिलाधिकारी डलमऊ सतेन्द्र सिंह व क्षेत्राधिकारी डलमऊ गिरजा शंकर त्रिपाठी व खनन अधिकारी सुरेश (संयुक्त टीम) द्वारा डलमऊ-लालगंज मार्ग में अवैध खनन/परिवहन/ओवरलोड वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 4 वाहनों का ऑनलाइन चालान करते हुए रु0 1,46,000/- का जुर्माना जमा कराया गया है।
