आवासित किशोरों के मानसिक स्वास्थ्य में सुधार, शिक्षा एवं करियर के प्रति जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क रायबरेली : : राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) रायबरेली में आवासित किशोरों के मानसिक स्वास्थ्य में सुधार, शिक्षा एवं करियर के प्रति जागरूकता, जीवन कौशल को बढ़ाये जाने के साथ ही सकारात्मक व्यवहार के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन राजकीय सम्प्रेक्षण गृह, रायबरेली में सोमवार को किया गया। कार्यक्रम में डॉ0 आलोक प्रताप सिंह एवं डॉ0 शुभम खरवार सहा0 प्राध्यापक, फिरोज गांधी महाविद्यालय रायबरेली द्वारा आवासित किशोरों के मानसिक स्वास्थ्य, जीवन कौशल, विकास एवं परामर्श के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा की गयी। कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा, प्रभारी अधीक्षक राजकीय संप्रेक्षण गृह रन बहादुर वर्मा, संरक्षण अधिकारी वीरेंद्र पाल, मनुपेन्द्र श्रीवास्तव, परामर्शदाता सौरभ चौधरी, अमित विक्रम, पैरामेडिकल स्टाफ मधुबाला, एजूकेटर प्रिया सिंह सहित समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button