“मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित 5 कालिदास मार्ग आवास पर श्रम विभाग का प्रस्तुतीकरण देखा। बैठक में विभागीय योजनाओं, श्रमिक कल्याण और कार्य प्रगति की समीक्षा की गई।“
लखनऊ। योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को राजधानी लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास 5-कालिदास मार्ग पर श्रम विभाग का विस्तृत प्रस्तुतीकरण देखा। इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने श्रमिक कल्याण योजनाओं, विभागीय उपलब्धियों, वर्तमान कार्यों तथा भविष्य की कार्ययोजनाओं से संबंधित जानकारी प्रस्तुत की।

प्रस्तुतीकरण के दौरान श्रमिकों के हित में संचालित विभिन्न योजनाओं, रोजगार सृजन, सामाजिक सुरक्षा उपायों और विभागीय कार्यप्रणाली के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। बैठक में विभागीय अधिकारियों ने योजनाओं के क्रियान्वयन और उनके प्रभाव से जुड़े आंकड़े भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखे।

मुख्यमंत्री ने प्रस्तुतीकरण के दौरान योजनाओं के प्रभावी संचालन और पात्र लाभार्थियों तक सुविधाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर दिया। साथ ही विभागीय कार्यों में पारदर्शिता और बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में वरिष्ठ प्रशासनिक और विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।
“देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक, मनोरंजन और खेल और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए ‘राष्ट्रीय प्रस्तावना’ के साथ जुड़े रहें। ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।”








