निशिकांत दुबे ने परमाणु डिवाइस लापता होने पर उठाए सवाल

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद निशिकांत दुबे ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी की आलोचना की और हिमालय में नंदा देवी पर्वत के पास लापता अमेरिकी परमाणु उपकरण की भूमिका पर सवाल उठाया तथा इसे भारत में हाल की प्राकृतिक आपदाओं से जोड़ा। एक्स पर एक पोस्ट में, दुबे ने अमेरिकी राष्ट्रपति को संबोधित अमेरिकी कांग्रेस के सदस्यों द्वारा 1978 में लिखे गए एक पत्र की प्रति संलग्न की। इस पत्र में सीआईए के गुप्त अभियान और हिमालय में खोए हुए प्लूटोनियम-चालित उपकरण से संभावित रेडियोधर्मी रिसाव पर चिंता व्यक्त की गई थी।निशिकांत दुबे ने एक्स पर लिखा कि अमेरिका के आगे नतमस्तक नेहरु गॉंधी परिवार। राहुल गांधी जी कांग्रेस पार्टी और भारत के आस्था के साथ किसानों की तबाही। 1. क्या केदारनाथ का हादसा अमेरिका के न्यूक्लियर वस्तु के कारण हुआ जो नंदा देवी पर्वत शिखर के उपर से 1960 में ग़ायब हो गया? 2. क्या तीस्ता नदी के बाढ़ का भी वही कारण है 3. गंगोत्री यमुनोत्री के पिघलते ग्लेशियर और गंगा के पानी में लगातार कमी किसानों की तबाही का ज़िम्मेदार कांग्रेस पार्टी के नेहरु जी का सरेंडर है?उन्होंने आगे लिखा कि डूब मरो कॉंग्रेसी यह अमेरिका की सरकार का गोपनीय दस्तावेज है जो 2013-14 में जनता के सामने आया। 1. उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, बिहार, झारखंड, बंगाल, सिक्किम, असम में कैंसर, दमा, टीबी, डायबिटीज़ का ज़िम्मेदार नेहरु जी अमेरिका का समझौता है। 2. 1962 में नेहरु जी के साथ हिमालय पर न्यूक्लियर जेनेरेटर बैठाने का समझौता हुआ। 3. 1963-65 में CBI बनाने के बाद पहला मामला यही CIA के साथ अंजाम दिया। 4, न्यूक्लियर जेनेरेटर आज भी मौजूद जिसके कारण पूरा पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत बर्बाद करने का बीड़ा कॉंग्रेस ने उठाया। भगवान रक्षा करें।
अमेरिका के आगे नतमस्तक नेहरु गॉंधी परिवार
राहुल गांधी जी कांग्रेस पार्टी और भारत के आस्था के साथ किसानों की तबाही

  1. क्या केदारनाथ का हादसा अमेरिका के न्यूक्लियर वस्तु के कारण हुआ जो नंदा देवी पर्वत शिखर के उपर से 1960 में ग़ायब हो गया?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button