फ़ना होकर भी कुछ रह जायेगा नामो निशां मेरा अगर मै बुझ गया तो रौशनी देगा धुआं मेरा : एजाज रहबर

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क  हरदोई : मल्लावां कस्बे के निवासी एजाज़ रहबर जो कि एक वकील होने के साथ साथ शायर भी है रहबर साहब को हिंदोस्तान की मुश्तर्का तहज़ीब और उर्दू अदबी शऊर की अक्कासी करती खास पेशकश “कवि हाज़िर है “डीडी उर्दू राष्ट्रीय चैनल पर मुशायरा पढ़ने का शानदार मौका मिला जिसकी शुरुआत फना होकर भी कुछ रह जाएगा नामो निशा मेरा अगर मैं बुझ गया तो रौशनी देगा धुआं मेरा इस शेर से उभरते हुए शायर एजाज रहबर ने शुरुआत की इस प्रोग्राम को देख रहे लाखों लोगों ने काफी सराहा एवं तारीफ की, साथ ही शनिवार रात 8 बजे और रविवार दोपहर 1 बजे डीडी उर्दू चैनल पर प्रसारित किया गया जिसको लेकर प्रदेश सहित पूरे देश में भी काफी सराहा गया, यह कोई छोटी बात नही है की रहबर साहब का प्रोग्राम राष्ट्रीय चैनल पर प्रसारित किया गया यह मल्लावां सहित पूरे हरदोई जनपद के लिए बहुत ही गौरवान्वित करने वाली बात है, स्थानीय कस्बे मल्लावां के पूर्व उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद मल्लावां वरिष्ट सपा नेता मोहम्मद खालिद खां एवं जावेद अंसारी समाज सेवी व युवा नेता ज़ाहिद खान ,मोहम्मद फरीद खां ( पिंटू ) , तारिक खान ( मुन्ना बाबू ) व महिवाल अंसारी  तथा शायरों की संस्था अंजुमन अहले अदब मल्लावां के सदर सईद हसन मुज्तर , समशाम अली असर,मोहम्मद शफीक, मुमताज़ अकमल शायरों ने घर जाकर मुबारकबाद दी और माला पहनाकर सम्मानित किया शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया और कहा कि वो दिन दूर नहीं कि देश के साथ साथ विदेश में भी बहुत जल्द पढ़ने का मौका मिलेगा मल्लावां का लाल इससे और अच्छी ऊंचाइयों पर मुशायरा व कवि सम्मेलन करें मल्लावां सहित पूरे हरदोई जनपद का नाम रोशन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button