
राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई : जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी/सहायक सर्वे कमिश्नर वक्फ नरेश कुमार ने बताया है कि कमिश्नर वक्फ उ०प्र० लखनऊ द्वारा उम्मीद केन्द्रीय पोर्टल, 2025 पर वक्फ सम्पत्तियों के पंजीकरण के सम्बन्ध में मा० उ०प्र० वक्फ न्यायाधिकरण लखनऊ के आदेशानुसार पुनः छः माह का समय बढ़ाये जाने के सम्बन्ध में पोर्टल पर वक्फ सम्पत्तियों के पंजीकरण एवं उसे एप्रूव किये जाने के सम्बन्ध में समय निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि पोर्टल पर मुतवल्ली (मेकर) द्वारा पंजीकृत करने की अन्तिम तिथि 15 फरवरी, पोर्टल पर मुतवल्ली (मेकर) द्वारा भरे गये विवरण को वक्फ बोर्ड द्वारा चेक करने की अन्तिम तिथि 15 अप्रैल तथा वक्फ बोर्ड के स्तर से एप्रूव किये जाने की अन्तिम तिथि 05 जून 2026 निर्धारित की गयी है। अतः जनपद के समस्त मुतवल्ली/प्रबन्ध समिति/प्रशासको को सूचित किया जाता है कि उम्मीद पोर्टल पर उपरोक्त समय सारिणी के अनुसार वक्फ सम्पत्ति का विवरण प्रत्येक दशा में 15 फरवरी 2026 तक अवश्य पंजीकृत फीड कराया जाना है, जिसमें बहुत ही कम समय शेष है जिन मुतवल्लियों द्वारा अभी तक वक्फ सम्पत्ति का विवरण उम्मीद पोर्टल पर फीड नही कराया गया है वह नियत अन्तिम तिथि से पूर्व प्रत्येक दशा में फीड कराना सुनिश्चित करें। अन्यथा की स्थिति में आप सम्पूर्ण उत्तरदायी होंगे।







