आज से बंद होगा कुकरा से गोला जंगल मार्ग         

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क खीरी : कुकरा से गोला जंगल मार्ग 12 दिसंबर को सुबह 8 बजे से 31 मई, 2026 सुबह 8 बजे तक बंद रहेगा। यह मार्ग क्षतिग्रस्त पुलिया के निर्माण के कारण 171 दिनों के लिए अवरुद्ध किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) अनिल यादव ने  प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी।इस मार्ग के बंद होने से आसपास के लगभग 40 गांवों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।जिसमे कुकरा,सलेमपुर,सैनपुर चंदापुर,रोशन नगर,शाह नगर,खंजनपुर,

पहाड़नगर,जटपुरा,सुनेहराभूड,मोहलिया,हजरतपुर,लौकिहा,मुंडाखजुहा,सिकंदरपुर,ग्रंट नंबर 3,बंगाली कॉलोनी,पहाड़पुर, सीतारामपुर,पतीसा नगर,इंदिरा नगर सहित आदि क्षेत्र वासियों को गोला जाने के लिए अब उन्हें कुकरा से बांकेगंज होकर जाना होगा।वाहनों के लिए रूट डायवर्जन भी लागू किया गया है। भीरा-कुकरा मार्ग से गोला की ओर जाने वाले सभी वाहन कुकरा से बांकेगंज होते हुए विकास चौराहा,गोला की तरफ से होते हुए जाएंगे। इसी तरह,गोला से कुकरा की ओर जाने वाले वाहन विकास चौराहे से बांकेगंज व कुकरा होते हुए भीरा पलिया की तरफ जा सकेंगे।लोक निर्माण खंड-3 के एक्सईएन अनिल यादव ने बताया कि यह पुलिया कुकरा से 7 किलोमीटर अंदर जंगल में स्थित है। इस पुलिया का निरीक्षण पहले दक्षिणी वन प्रभाग,पुलिस विभाग और गन्ना विभाग के अधिकारियों द्वारा किया जा चुका है। पहले इस मार्ग को 17 नवंबर से बंद करने की योजना थी, लेकिन गन्ना किसानों की समस्याओं को देखते हुए इसे अब बंद किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने इस मार्ग को बंद करने का विरोध किया था और पुलिया के पास एक वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराने की मांग की थी। लोक निर्माण विभाग ने इस संबंध में वन अधिकारियों को पत्र भी लिखा है,लेकिन वन निगम ने जंगल में पेड़ों की कटाई का हवाला देते हुए वैकल्पिक मार्ग बनाने से इनकार कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button