राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई : नगर क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाते हुए बुधवार को क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा व एमएलसी अशोक अग्रवाल व नगर पंचायत अध्यक्ष राधारमण शुक्ला पंकज ने नगर पंचायत की लगभग 3.36 लाख रु. की विकास योजनाओं को हरी झंडी प्रदान की! जिनका लोकार्पण व शिलान्यास विधायक एमएलसी व नगर पंचायत अध्यक्ष ने बटन दबाकर किया । स्वीकृत योजनाओं में सड़क निर्माण मरम्मत कार्य नाली निर्माण जल निकासी सौंदर्यीकरण पेय जल सामुदायिक भवन जैसी परियोजनाएं शामिल हैं! कार्यक्रम के अवसर पर उपस्थित विधायक रामपाल वर्मा ने कहा इन योजनाओं के क्रियान्वयन से नगर की तस्वीर बदलेगी और नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
एमएलसी अशोक अग्रवाल ने कहा कि नगर के विकास के लिए यह ऐतिहासिक बजट है इसके कार्य पूर्ण होने से आमजन को राहत मिलेगी।
कार्यक्रम के अंत में नगर पंचायत अध्यक्ष राधारमन शुक्ला ने कहा सारे विकास कार्य अपनी तय समय सीमा में पूरे किए जाएंगे तथा गुणवत्ता में किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं होगा इसके लिए समय-समय पर कार्यों की मॉनीटरिंग भी की जाएगी।
नगर वासियों ने विकास योजनाओं की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि सभी विकास योजनाएं धरातल पर जल्द उतरेगी और नगर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा। कार्यक्रम के इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित संदीप सिंह जिला मंत्री अजय शुक्ला व्यापार मंडल अध्यक्ष रवि गुप्ता अधिशासी अधिकारी देवांशी दीक्षित लिपिक जयबहादुर सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष ब्रम्ह कुमार सिंह नवीन पटेल अजय बाजपेई अरुण वर्मा सहित क्रांतिवीर सिंह हर्ष द्विवेदी भैया लाल द्विवेदी प्रमोद सिंह सहित सैकड़ो गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
