NIA की रेड: बिहार-यूपी-हरियाणा में अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई

NIA की रेड में बिहार, यूपी और हरियाणा के कई ठिकानों पर अवैध हथियार और गोला-बारूद तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ। पटना, नालंदा और शेखपुरा में छापेमारी के दौरान NIA ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। जांच में हरियाणा से यूपी और फिर Bihar तक फैले बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ।

हाइलाइट्स :

  • हरियाणा से यूपी और बिहार तक फैली सप्लाई चेन।
  • NIA की 3 राज्यों में बड़ी रेड।
  • बिहार के 7 ठिकानों पर छापेमारी।
  • पटना से शशि कुमार, शेखपुरा से रविरंजन गिरफ्तार।
  • कुल 4 आरोपी पकड़े गए।
  • अवैध हथियार–गोला-बारूद का बड़ा नेटवर्क उजागर।

लखनऊ। बिहार, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने अवैध हथियार और गोला-बारूद की तस्करी से जुड़े एक बड़े नेटवर्क के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया। कार्रवाई के तहत बिहार के पटना, नालंदा, शेखपुरा समेत कुल सात ठिकानों पर छापेमारी की गई। साथ ही यूपी और हरियाणा में भी एक साथ रेड की गई।

छापेमारी के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें पटना से शशि कुमार और शेखपुरा से रविरंजन को हिरासत में लिया गया। जांच में पता चला कि यह पूरा गिरोह हरियाणा से अवैध गोला-बारूद लाकर यूपी के रास्ते बिहार और देश के अन्य राज्यों में उसकी सप्लाई करता था।

NIA ने छापों के दौरान कई डिजिटल साक्ष्य, दस्तावेज और हथियार तस्करी से जुड़े रिकॉर्ड जब्त किए हैं। जांच एजेंसी का कहना है कि यह नेटवर्क काफी बड़ा था और देश के कई हिस्सों में इसकी सप्लाई चैन सक्रिय थी।

देश की सुरक्षा से जुड़े इस मामले में आगे भी कई गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

“देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए ‘राष्ट्रीय प्रस्तावना’ के साथ जुड़े रहें। ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।”

विशेष संवाददाता – मनोज शुक्ल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button