कछौना निबंध लेखन प्रतियोगिता सम्मान कार्यक्रम में उत्कृष्ट छात्रों को किया गया सम्मानित

कछौना निबंध लेखन प्रतियोगिता सम्मान समारोह में बाल दिवस के अवसर पर एसबीएस पब्लिक इंटर कॉलेज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों ने बच्चों को शिक्षा और मेहनत के लिए प्रेरित किया।”

हरदोई। कछौना निबंध लेखन प्रतियोगिता सम्मान : बाल दिवस पर विजेता छात्र-छात्राओं को मिला पुरस्कार

कछौना (हरदोई)। कछौना निबंध लेखन प्रतियोगिता सम्मान समारोह में बाल दिवस के अवसर पर “एक पहल, एक किरण” सेवा समिति द्वारा आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता के विजेता छात्रों को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम एस.बी.एस. पब्लिक इंटर कॉलेज, कलौली रोड, बालामऊ में आयोजित हुआ, जिसमें विद्यालय परिवार, समिति के सदस्य और स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि HDFC बैंक के क्लस्टर हेड शिवनाथ और विद्यालय प्रबंधक पुष्प कुमार ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को समिति की ओर से पुरस्कार और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। सम्मान पाकर बच्चों के चेहरों पर चमक और उत्साह देखने लायक था।

समिति के संस्थापक एवं अध्यक्ष आशीष पटेल अंशुल ने मुख्य अतिथियों, विद्यालय प्रबंधक और प्रधानाचार्य को अंगवस्त्र व धन्यवाद सील्ड भेंटकर उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने बच्चों को अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयास, अनुशासन और सकारात्मक सोच की प्रेरणा दी।

समिति के सक्रिय सदस्य शशि भूषण शुक्ला ने कहा कि छात्र अपनी प्रतिभा और मेहनत से हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर सकते हैं। उन्होंने बच्चों को शिक्षा पर ध्यान देने, माता-पिता और गुरुजनों का नाम रोशन करने की शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम के अंत में समिति ने विद्यालय परिवार और आयोजन से जुड़े सभी शिक्षकों का आभार जताया।

“देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए ‘राष्ट्रीय प्रस्तावना’ के साथ जुड़े रहें। ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।”

विशेष संवाददाता – मनोज शुक्ल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button