Puducherry Election Result 2026 LIVE: CM N Rangasamy ने थट्टांचावडी सीट 4441 वोटों से जीती। NDA गठबंधन बढ़त में, AINRC और BJP का प्रदर्शन मजबूत। जानें पुडुचेरी चुनाव के ताजा रुझान।
Puducherry Election Result 2026 LIVE: पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 के रुझानों में एनडीए गठबंधन ने मजबूत बढ़त बना ली है। मुख्यमंत्री एन रंगासामी ने थट्टांचावडी सीट पर 4,441 वोटों के अंतर से जीत दर्ज कर अपनी राजनीतिक पकड़ एक बार फिर साबित कर दी है।
निर्वाचन आयोग के अनुसार, रंगासामी को कुल 10,024 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी ई. विनयगम को 5,583 वोट प्राप्त हुए। इस जीत के साथ ही ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (AINRC) के नेता रंगासामी ने राज्य की राजनीति में अपना दबदबा कायम रखा है।
दोपहर 1 बजे तक सातवें राउंड की मतगणना के बाद AINRC चार सीटें जीत चुकी है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने एक सीट अपने नाम की है। रुझानों में NDA गठबंधन 30 सदस्यीय विधानसभा में 11 सीटों पर आगे चल रहा है, जिसमें AINRC 9 और BJP 2 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
पुडुचेरी की राजनीति में रंगासामी का लंबा अनुभव रहा है। वे पहले भी तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं और 2021 से लगातार इस पद पर बने हुए हैं। 2011 में कांग्रेस से अलग होकर उन्होंने AINRC की स्थापना की थी, जिसके बाद से वे क्षेत्रीय राजनीति के प्रमुख चेहरा बन गए।
इस चुनाव में मुकाबला मुख्य रूप से NDA (AINRC, BJP, AIADMK) और कांग्रेस-DMK गठबंधन के बीच रहा। हालांकि अभिनेता विजय की पार्टी TVK ने भी चुनाव को त्रिकोणीय बनाने की कोशिश की, लेकिन शुरुआती रुझानों में उसका प्रभाव सीमित नजर आया।
एग्जिट पोल के अनुसार NDA को 16 से 20 सीटें मिलने का अनुमान था, जो अब रुझानों में सही साबित होता दिख रहा है। अगर यही रुझान नतीजों में बदलते हैं, तो पुडुचेरी में NDA सरकार की वापसी लगभग तय मानी जा रही है।
“देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक, मनोरंजन और खेल और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए ‘राष्ट्रीय प्रस्तावना’ के साथ जुड़े रहें। ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।”









