रणवीर सिंह माफी: कांतारा विवाद पर एक्टर ने इंस्टाग्राम पर जारी किया बयान

“रणवीर सिंह माफी: कांतारा फिल्म को लेकर दिए गए मजाक पर एक्टर रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर खेद जताते हुए माफी मांगी। उन्होंने लिखा कि उनका मकसद सिर्फ ऋषभ शेट्टी की परफॉर्मेंस की तारीफ करना था। विवाद के बाद एक्टर ने कहा—अगर किसी की भावनाएं आहत हुईं, तो मैं माफी चाहता हूं।”

मुंबई। रणवीर सिंह माफी मांगते हुए सामने आए हैं। कांतारा फिल्म पर उनके मजाक के बाद सोशल मीडिया पर शुरू हुए विवाद ने तूल पकड़ा, जिसके बाद एक्टर ने इंस्टाग्राम पर आधिकारिक माफीनामा जारी किया।

रणवीर सिंह ने लिखा—

“मेरा मकसद सिर्फ उस फिल्म में ऋषभ (कांतारा एक्टर) की बेहतरीन परफॉर्मेंस को हाईलाइट करना था। एक एक्टर के तौर पर मैं जानता हूं कि ऐसा सीन करना कितना मुश्किल होता है। मैं हर कल्चर और ट्रेडिशन की रिस्पेक्ट करता हूं। अगर मैंने किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है तो मैं माफी मांगता हूं।”

 विवाद कैसे शुरू हुआ?

हाल ही में एक लाइव इवेंट के दौरान रणवीर सिंह ने कांतारा फिल्म के एक महत्वपूर्ण अनुक्रम पर मजाक किया था। कई लोगों ने इसे धार्मिक और सांस्कृतिक भावनाओं से जोड़ते हुए सोशल मीडिया पर नाराजगी जताई।

 फैंस का मिला-जुला रिएक्शन

  • कुछ यूजर्स ने कहा रनवीर ने मजाक में हद पार कर दी।
  • वहीं कई ने माफी को सराहते हुए कहा कि कलाकारों का विनम्र रहना जरूरी है।

 एक्टर ने स्पष्ट किया इरादा

रणवीर ने कहा कि उनका उद्देश्य ऋषभ शेट्टी की एक्टिंग की तारीफ करना था, और वह किसी समुदाय को ठेस पहुंचाना नहीं चाहते थे।

उनका यह बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

“देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए ‘राष्ट्रीय प्रस्तावना’ के साथ जुड़े रहें। ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।”

विशेष संवाददाता – मनोज शुक्ल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button