आम की फसल बचाने के लिए कीट व रोग नियंत्रण पर विशेष ध्यान

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क  हरदोई : जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि आम की फसल में भुनगा, मिज कीट और खर्रा रोग से नुकसान की आशंका है, जिससे बचाव के लिए इमिडाक्लोप्रिड या क्लोरोपाइरीफास का छिड़काव जरूरी है | खर्रा रोग के लिए ट्राइडोमार्फ या डायनोकेप का उपयोग किया जाए | पर-परागण को प्रभावित होने से बचाने के लिए बौर खिलने की अवस्था में कम रसायनों का प्रयोग करें | कीटनाशक का छिड़काव शाम को या हवा की विपरीत दिशा में करें और सावधानियां बरतें |

हरदोई में शराब दुकानों की ई-लॉटरी प्रक्रिया पारदर्शिता से संपन्न

गाँधी भवन प्रांगण में मंडलायुक्त रोशन जैकब की उपस्थिति में मदिरा व भाँग की दुकानों के व्यवस्थापन की ऑनलाइन ई-लॉटरी हुई | जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने प्रक्रिया को पारदर्शी बताया | 400 देशी शराब, 126 कम्पोजिट और 12 भाँग की दुकानों की लॉटरी पूरी हुई | इस मौके पर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button