देश में बढती हुई बीमारियों का प्रमुख कारण कैमिकल युक्त खेती है – श्याम बिहारी गुप्ता

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क गोला गोकर्णनाथ खीरी : धर्मादा समिति गौशाला में कल सायं उ०प्र० गौ सेवा आयोग के  अध्यक्ष दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री श्यामबिहारी गुप्ता  एवं लोकभारती के गोपाल उपाध्याय का आगमन हुआ। अध्यक्ष  ने गौ माता की आरती कर गुड़ खिलाई तथा उपस्थिति गौ सेवकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज देश में बढती हुई बीमारियों का प्रमुख कारण कैमिकल युक्त खेती है

कैमिकल से मिट्टी जहरीली हो जाती है और मित्र केचुआ समाप्त हो जाते र्है परिणामस्वरूप अनाज  दूषित पैदा होता है जिसका सेवन करने से अनेक प्रकार की बीमारियां हो जाती है।अच्छे स्वास्थ्यवर्धक भोजन के लिए हमें गौ आधारित प्राकृतिक खेती करना चाहिए।

इस अवसर पर पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री सुर्जन लाल वर्मा, नगर अध्यक्ष शत्रोहन मिश्रा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री विनोद स्वर्णकार, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष  अंकित अवस्थी, विजय मिश्रा,अशोक सक्सेना,संदीप अवस्थी, विजय बाजपेयी,सुनील मिश्रा, धीरज बाजपेयी, रजत गुप्ता, मनोज बाथम,श्याम सिंह कुशवाहा, हिमांशु सिंह, सहित अनेक गौभक्त उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button