“गोवा क्लब आग हादसे में 25 मौतों के बाद पुलिस ने क्लब मालिक लूथरा ब्रदर्स पर गैरइरादतन हत्या और लापरवाही की FIR दर्ज की। दोनों आरोपी थाईलैंड के फुकेट में हिरासत में लिए गए। जल्द गोवा पुलिस उन्हें भारत लाएगी।”
लूथरा ब्रदर्स पर गैरइरादतन हत्या की FIR, थाईलैंड में हिरासत—गोवा पुलिस करेगी गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू
गोवा के चर्चित नाइट क्लब हादसे के बाद बड़ा कार्रवाई कदम उठाते हुए राज्य पुलिस ने क्लब मालिक गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा पर गैरइरादतन हत्या (IPC 304) और लापरवाही (IPC 336/338) के तहत FIR दर्ज की है। यह FIR उस दुखद घटना के बाद दर्ज हुई है जिसमें क्लब में लगी भीषण आग से 25 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आग लगने के तुरंत बाद दोनों भाई इंडिगो की फ्लाइट से थाईलैंड भाग गए थे। लेकिन इंटरपोल अलर्ट और अंतरराष्ट्रीय समन्वय के बाद थाईलैंड के फुकेट स्थित इंडिगो होटल में दोनों को हिरासत में ले लिया गया है।
गोवा पुलिस अब एक्सट्रडीशन/डिपोर्टेशन प्रक्रिया पूरी करने के लिए अपनी टीम फुकेट भेजने की तैयारी कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, क्लब में सुरक्षा मानकों की भारी अनदेखी, फायर एग्ज़िट बंद होना और आवश्यक फायर उपकरणों की कमी हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।
अधिकारियों का कहना है कि यह मामला क्रिमिनल नेग्लिजेंस और सुरक्षा नियमों की अवहेलना का गंभीर उदाहरण है, और इसके लिए क्लब प्रबंधन की सीधी जिम्मेदारी तय होती है।








