अवैध पिस्टल से फायरिंग करने वाला बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किए हथियार और कारतूस!

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क  लखनऊ : मलिहाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पवन राठौर नामक बदमाश को गिरफ्तार किया है, जो आपसी रंजिश में जान से मारने की नीयत से अवैध पिस्टल से फायरिंग कर चुका था। आरोपी के पास से पुलिस ने 01 अदद अवैध पिस्टल, 02 ज़िंदा कारतूस और 02 खोखा कारतूस (32 बोर) बरामद किए हैं। 55 वर्षीय पवन, जो मजदूरी करता है, पर पहले से ही IPC की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पकड़े जाने पर उसने फायरिंग की बात कबूली और बताया कि वह पुरानी दुश्मनी में गोली चलाने गया था।

पुलिस को जैसे ही सूचना मिली, मलिहाबाद थाने की टीम ने दबिश देकर आरोपी को मौके से धर दबोचा। उसके खिलाफ 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और पुलिस ने साफ किया है कि अवैध असलहे रखने वालों के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button