अज्ञात चोरों द्वारा दरवाजे का ताला तोड़ नगदी व जेवर पार किये

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई : सेवानिवृत्त शिक्षक के घर में अज्ञात चोरों द्वारा मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ कर दस हजार रुपए सहित सोने के जेवर उठा ले गए। थाना क्षेत्र के गांव भिठाई निवासी रामविलास का मकान बंद था वह परिवार के साथ कानपुर में रहते है। गांव में मकान बन्द रहता है जिसमें चोरों द्वारा बुधवार की देर रात में मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर मकान में प्रवेश हुए जहां कमरे की अलमारी में नगद दस हजार रुपए, एक जोड़ी सोने के झाला तथा एक अंगूठी लेकर निकल गए। पुलिस को रामविलास ने बताया कि वह अपने पुत्र ओमप्रकाश के पास 21 मार्च को कानपुर गए थे। ओमप्रकाश पशु चिकित्सा अधिकारी हैं तथा उनकी बहू पूनम वर्मा खंड शिक्षा अधिकारी है। कुछ दिन पूर्व ग्राम रुकनापुर में चार घरों पर चोरों ने धावा बोला था जिसमे दो घरों में चोरी कर लाखो रुपए के गहने व नगदी उठा ले गए थे पुलिस अभी तक उस चोरी का खुलासा नहीं कर पायी । बीती रात थाना क्षेत्र के भिठाई गांव में चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर घर की अलमारी में रखे रुपए व जेवर चोरी कर पुलिस को खुली चुनोती दी है। थाना अध्यक्ष वीरबहादुर सिंह ने कहा कि दोनों चोरियों का जल्द खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button