
हरदोई: खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन विभाग हरदोई सहायक आयुक्त खाद्य सतीश कुमार के नेतृत्व में द्वारा शिकायतों के क्रम में विशेष अभियान चलाकर एक सैंपल संदीप सिंह उर्फ बबलू यादव शारदा दूध डेयरी बालामऊ से पनीर का संग्रहित किया गया तथा संडीला कस्बे में गौरव गुप्ता पुत्र स्वर्गीय राम प्रकाश गुप्ता के बिना खाद्य लाइसेंस के कारोबार करने पर खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत कार्रवाई की गई। इसके साथ ही आयुष किराना स्टोर इमलिया बाग स्थित प्रतिष्ठान के पास भी वैध लाइसेंस नहीं दिखा पाए तथा प्रतिष्ठान में उपस्थित उपलब्ध खाद्य पदार्थों के बिल वाउचर भी नहीं प्रस्तुत कर पाए जिस कारण से उनके विरुद्ध भी खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। इस कार्यवाही के दौरान सहायक आयुक्त खाद्य व खाद्य सुरक्षा अधिकारी संडीला मौजूद रहे।







