चोरों ने किसान के घर से लाखों की नगदी समेत जेवरात किए चोरी

 पुलिस ने अभी कुछ दिन पहले ही तीन चोरों को पड़कर कुछ चोरियों का किया था खुलासा

मल्लावां हरदोई राष्ट्रीय प्रस्तावना मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किसान के घर मंगलवार रात चोरों ने बोला धावा ,लाखों की नगदी समेत जेवरात किए पार बीती रात हुई चोरी से गांव क्षेत्र में दहशत का माहौल मौके पर पहुंची पुलिस ने की जांच पड़ताल। मल्लावां क्षेत्र में चोरियां रुकने का नाम ही नहीं ले रही हैं जहां एक ओर पुलिस जनता को भरोसा दिलाने के लिए पैदल फ्लैग मार्च व रात्रि में गस्त करती नजर आ रही है वहीं दूसरी ओर चोरों ने  कोतवाली क्षेत्र के बरहुवां गांव निवासी विकास पुत्र स्वर्गीय तीर्थराम के घर को निशाना बनाकर   लाखों की नगदी समेत जेवरात चोरी कर ले गए। जिसमें अनाज बेचकर घर लाए गए 130000 रुपए नगद,एक मंगलसूत्र, एक जोड़ी सोने का बाला चोरी कर ले गए। परिजन जब सुबह सो कर उठे तो कमरे में रखी सेफ का सामान इधर-उधर फैला पड़ा देखा ,जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया परिजनों द्वारा किसी अनहोनी आशंका को देखते हुए सबसे पहले डायलॉग 112 को खबर की मौके पर पहुंची डायलॉग 112 ने चोरी की सूचना मल्लावां कोतवाली में दी, जिसमें  पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। वही पीड़ित विकास का कहना है कि वह मंगलवार की रात अपने परिवार के साथ घर में ही सो रहा था। गांव में हुई चोरी से पूरे गांव में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया।

रिपोर्ट _सुबोध कुमार 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button