बघौली हरदोई आपको बताते चलें विकासखंड अहिरोरी अंतर्गत बघौली चौराहा स्थित मां यशोदा इंटर कालेज मे अभिषेक सिंह ने 93℅ अंक प्राप्त कर विद्यालय मे प्रथम स्थान प्राप्त किया मुस्कान राठौर 91℅अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा प्रतीक राजवंशी ने 90% अंक पाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया! शालिनी वर्मा 89% , अभिषेक पाल 88%, धीरज कुमार 87%, अंकिता रावत 87%, आरष्टि सिंह 86%, आकांक्षा राठौर 86%, काजल गौतम 86%, ने अंक प्राप्त किये। इस बार विद्यालय के सर्वाधिक बच्चों ने 85% से ऊपर अंक प्राप्त किये। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राजीव कुमार सिंह जी ने सभी टॉपर्स बच्चों को मुहं मीठा कराकर बधाई दी विद्यालय का परीक्षा फल शत प्रतिशत होने पर प्रबन्धक ने समस्त अध्यापको भी बधाई दी। रिपोर्टर:_जितेश गुप्ता

