निरीक्षण में डीएम को हर पटल पर मिली कमियां, फटकारा

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

हरदोर्ई। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने विकास खंड मल्लावां का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम को हर पटल पर कमियां मिलीं। जिस पर उन्होंने अधीनस्थों की फटकार लगार्ई।


डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने सबसे पहले प्रधानमंत्री आवास योजना के पटल को देखा। जहां पर आवेदनों में गवाह के हस्ताक्षर न मिलने पर नाराजगी जतार्ई। कहा कि ग्राम पंचायत अधिकारी के नाम व पदनाम वाली मोहर आवेदन में अवश्य लगाएं। उन्होंने कई ग्राम पंचायतों की आवास पत्रावली देखी। व्यवस्थित आवास पत्रावली न मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। पत्रावली में आवेदन व स्वीकृति पत्र संलग्न नहीं पाया गया। फाइल व्यवस्थित न होने पर उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी व पटल सहायक को फटकारा। वेतन से सम्बंधित रजिस्टर देखे। इसके बाद उन्होंने ऑडिट रजिस्टर देखा। अनुदान रजिस्टर में लेखा अंकन में विसंगति होने पर उन्होंने लेखाकार व खण्ड विकास अधिकारी को फटकार लगायी। लेखाकार को वित्तीय नियमों की सम्पूर्ण जानकारी न होने पर उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी आर के सिंह व लेखाकार सुशील कुमार को भी फटकारा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button