
राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।
हरदोर्ई। यह है अपना हरदोई शहर, कहने को यहां पर मूलभूत सुविधाएं देने के तमाम दावे किए जाते हैं लेकिन वह खोखले साबित होते हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि बदहाल हो चुकीं यहां की सड़केंं खुद इसकी हकीकत बयां कर रही हैं। यहां आप को पता नहीं चलेगा कि आप सड़क पर चल रहे हैं कि गड्ढïों पर। शहर की तमाम सड़कें मौजूदा समय में गड्ढïों में तब्दील हो चुकी हैं।
एक ऐसा ही मार्ग है शहर के लखनऊ चुंगी से लखनऊ की ओर जाने वाला। यह सड़क पूरी तरह से गड्ढïों में तब्दील हो चुकी है। गड्ढïों में भरने वाला बारिश का पानी राहगीरों के लिए और मुश्किलें बढ़ा देता है। जिले के भाजपा कार्यालय की ओर जाने वाला मार्ग भी बदहाल हो चुका है। जबकि आए दिन जिले के भाजपा पदाधिकारी इस सड़क से गुजरते हैं लेकिन इसकी मरम्मत कराने की कोई सुध नहीं ले रहा है। गड्ढों और जल भराव के चलते मार्ग पर जाम की स्थिति भी बन जाती है। सबसे ज्यादा समस्या दो पहिया वाहन चालकों को होती है। आए दिन पानी से भरे गड्ढïों में कोई न कोई गिरकर चोटिल हो रहा है। हैरत की बात तो यह है कि अभी कुछ दिन पूर्व हरदोई जनपद के प्रभारी मंत्री यहां आए थे। उनको भी सड़कों की दुर्दशा नजर नहीं आर्ई। चुंगी से लखनऊ जाने वाले मार्ग की पुलिया भी क्षतिग्रस्त हो चुकी है। जिसके चलते बारिश के साथ नालियों का भी पानी सड़कों पर जमा होता रहता है। तमाम दावों के बाद भी प्रशासनिक व अन्य विभागों के जिम्मेदार अधिकारी सड़कों की मरम्मत पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।





