
भरावन हरदोई क्षेत्र के संविलयन विद्यालय रामपुर छतिहा के उत्कर्ष त्रिवेदी,कपिल शर्मा, बलराम, व गौरी मौर्या सहित चार बच्चे कुल परिषदीय विद्यालयों के इक्कीस बच्चों ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति जीत कर अपने शिक्षकों को गौरवान्वित किया। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति सरकार की वह योजना है ,जिसके तहत ऐसे गरीब व योग्य बच्चे जो कक्षा 8 में परिषदीय विद्यालयों में अध्यनरत हैं उनकी परीक्षा लेकर योग्य बच्चों का छात्रवृत्ति के लिए चयन किया जाता है ।जिसमें ₹1000 प्रति माह 4 वर्षों तक दिया जाता है ।ताकि बच्चे अपनी पढ़ाई सरलता से पूर्ण कर सकें इसी क्रम में सत्र 2024 से मिलने वाली छात्रवृत्ति हेतु विगत पांच नवंबर को जनपद में परीक्षा हुई थी जिसमें 3906 बच्चों ने आवेदन किया था जिसमें मात्र 321 सीट ही आरक्षित हैं ।नगर क्षेत्र को मिलाकर करीब 20 विकास खण्डों में भरावन के 21 बच्चों को सफलता मिली जो कि 125 प्रतिशत है । बी ई ओ डी एल राणा ने सभी विजेता बच्चों वह उनके शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किया







