
माधौगंज हरदोई। थानाक्षेत्र के गांव हुमायूंपुर मजरा शुक्लापुर भगत निवासी अविनाश गुप्ता शनिवार शाम बाइक पर सवार होकर पत्नी नैन्सी व पुत्र दिव्यांश को लेकर घर वापस आ रहा था। रास्ते में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर अर्टिगा कार की टक्कर से हादसा हो गया जिससे युवक ने मौके पर दम तोड़ दिया। वहीं घायल पत्नी का इलाज ट्रामा सेण्टर लखनऊ में चल रहा है। आठ माह के बच्चे को भी चोटें आईं हैं। रविवार को युवक का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा तो चीखपुकार मच गई। हर कोई हादसे को सुनकर फफक पड़ा। चचेरे भाई राहुल गुप्ता ने बताया कि अविनाश हरदोई के एक डेग्नोस्टिक सेन्टर पर सिटी स्कैन व एक्सरे का काम करता था। शुक्रवार शाम सण्डीला स्थित एक शादी समारोह में शामिल होकर लखनऊ के सहादतगंज ससुराल चला गया। जहां से वापसी करते समय सड़क हादसा हो गया








