कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क

शाहजहांपुर। भाजपा के आगामी सदस्यता अभियान 2024 को लेकर शाहजहाँपुर में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में जिले के पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को वरिष्ठï पदाधिकारियों का मार्गदर्शन मिला। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा ब्रज क्षेत्र प्रभारी और प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने  भाजपा के सदस्यता अभियान की महत्ता पर प्रकाश डाला।


 उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं। सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यो की जानकारी सभी को दें। प्रयास करें कि हर पात्र व्यक्ति को शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने सदस्यता अभियान के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए रणनीतियों पर चर्चा की और सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोडऩे का आह्वान किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष विनय शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। उनके प्रयास से ही पार्टी नित नई ऊंचाइयों को छू रही है 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button