किशोरी की हत्या के आरोप में एक गिरफ्तार

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

हरदोई। सांडी इलाके में नाबालिग लड़की की हत्या के रहस्य से पुलिस ने पर्दा उठा दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में एक को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उसका एक साथी फरार है। दुष्कर्म के बाद हत्या करने की बात सामने आई है।


हरदोई के सांडी थाना क्षेत्र के कुंदरौली सादिकपुर में सोमवार की रात एक नाबालिग लड़की का क्षत-विक्षत अवस्था में शव मिला था। जिसमें रेप के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही थी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर एसपी नीरज कुमार जादौन ने घटनास्थल का निरीक्षण किया था। उन्होंने स्थानीय पुलिस को जल्द ही घटना के खुलासे के निर्देश दिए थे। बुधवार को सांडी पुलिस ने हत्या का खुलासा कर दिया। एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि गांव निवासी मुख्य आरोपी विपिन को गिरफ्तार किया है। जबकि एक साथी फरार है। आरोपी का चालान कर दिया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button