प्रदेश में अपराध चरम पर, सरकार हुई फेल: अजय राय

राष्टï्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क। 

लखनऊ। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और महासचिव अविनाश पांडे तमाम कार्यकर्ताओं के साथ चिनहट में हुए गैगरेप की पीडि़ता से मिलने वीरांगन झलकारीबाई पहुंचे। इसकी जानकारी होने पर पुलिस-प्रशासन ने अस्पताल परिसर की घेराबंदी कर ली। पीडि़ता के परिजनों को भी बाहर कर दिया। जिस पर कांग्रेसियों ने परिजनों से मुलाकात कर पूरी घटना की जानकारी ली। 


साथ ही आश्वासन दिया कि इस मुश्किल घड़ी में कांग्रेस परिजनों के साथ है। बाद में नोकझोंक के बाद कांग्रेसियों ने सीएमएस से मुलाकात की और पीडि़ता के बारें में जानकारी ली। पीडि़ता को बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। इसके बाद मीडिया से रूबरू होते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सीएम योगी के जीरो टॉलरेस का दावा पूरी तरह से खोखला साबित हो रहा है। प्रदेश में अपराध चरम पर है। प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि पीडि़ता को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी हर संभव प्रयास करेगी। इस मौके पर संजय दीक्षित, मुकेश सिंह चौहान, वेद प्रकाश त्रिपाठी, अमित श्रीवास्तव, डॉॅ. शहजाद आलम, लल्लन कुमार, मनीष श्रीवास्तव हिंदवी, अनामिका यादव, शहाना सिद्दीकि, मानवेंद्र तिवारी, परवीन खान, मंजूदीप रावत, विजय पांडेय, शिफा खान और तनवीर फातिमा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button