बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत, सड़क पर पड़ा रहा शव

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क

हरदोई। बेनीगंज थाना क्षेत्र में बोलेरो की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। देर रात हुए हादसे के बाद से सुबह तक शव सड़क पर पड़ा रहा। दिन निकलने पर जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।



बेनीगंज थाना क्षेत्र के सांगवान पोल्ट्री फार्म के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत की वजह बोलेरो की टक्कर बताई जा रही है। रात भर शव सड़क पर पड़ा रहा। सुबह जब राहगीर मौके से गुजरे तो उन्होंने उसकी शिकायत थाना क्षेत्र निवासी नन्हें के रूप में की। इसके बाद उन्होंने पुलिस व परिजनों को सूचना दी। रोते-बिलखते परिजन भी मौके पर आ गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ हरियावां संतोष कुमार ने बताया कि आरोपी चालक को पकड़ लिया गया है। मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button