भजन के जरिए की नशे से दूर रहने की अपील

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क

हरदोई। ग्राम पंचायत दुदवल स्थित द्वारिका सिंह कालेज में हर घर तिरंगा अभियान के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की गई। 


श्रीमंत प्रयास भजन कीर्तन पार्टी के मोहम्मद हनीफ ने भजनों के जरिए नशा मुक्ति का पाठ पढ़ाया। प्रधानाचार्य ने सभी को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख महिपाल सिंह ने भी संबोधित किया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button