मांगों को लेकर शिक्षक बैठे धरने पर

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

हरदोई।  उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर विभिन्न मांगों के निस्तारण के लिए शिक्षकों ने एक दिन का धरना दिया। बाद में जिविनि के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। 



गुरूवार को राजीव कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में शिक्षकों ने धरना दिया। जिला महामंत्री किसान चौरसिया ने कहा कि लंबे समय से हमारी मांगों का निस्तारण नहीं हो रहा है। शिक्षक प्रमुख रूप पुरानी पेंशन को बहाल करने, समान काम समान वेतन, निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मिलने वाले लाभों का भुगतान कराने की मांग समेत करीब 23 प्रमुख मांगे हैं। कई बार धरना-प्रदर्शन करने के बाद भी शासन स्तर पर यह मांगे लंबित पड़ी हैं। धरने के बाद सभी ने जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इस मौके पर राजीव कुमार, प्रदीप कुमार पांड,े सुशील कुमार वर्मा, राजीव कुमार और अरुण कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button