लक्ष्य से तीन गुना आवेदन बैंक को भेजें: डॉ. उज्ज्वल कुमार

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

लखनऊ ;  उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के सभाकक्ष में मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विभागीय कार्यक्रमों की समीक्षा की। इस दौरान आगामी 17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के लिए भी तैयारियों की समीक्षा की गई।


बैठक में डॉ. कुमार ने निर्देश दिए कि विश्वकर्मा जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में जनपद के उपायुक्त से समन्वय करते हुए लाभार्थियों को प्रतिभाग कराना सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत लक्ष्य का कम से कम 3 गुना आवेदन बैंक को भेजने के निर्देश भी दिए गए। टूलकिट्स लाभार्थियों के चयन और वितरण के संदर्भ में, अवशेष टूलकिट्स का वितरण एक सप्ताह के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया। इसी प्रकार, माटीकला बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं की लक्ष्यपूर्ति के साथ-साथ सहकारी समितियों का गठन और विद्युत चालित चाक का वितरण शीघ्र कराने के निर्देश भी दिए गए।बैठक में विभागीय अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की और आगामी कार्य योजनाओं पर चर्चा की। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button