सत्यपाल सिंह ने उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में पाई सफलता

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

हरदोई। जिले के सत्यपाल सिंह ने अपनी मेहनत और लगन से उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में सफलता प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। मौजूदा समय में सत्यपाल केनरा बैंक में स्कूल वन के ऑफीसर हैं। 


सत्यपाल सिंह मूलत: हरदोई जिले के निकट नारायण भवन, विभूतिनगर के निवासी हैं। यह परीक्षा पास करने के बाद उनको आयोग द्वारा जिला सूचना अधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया है। सत्यपाल सिंह की सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है।। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button