उर्जा मंत्री के आश्वासन के बाद विद्युत कर्मियों का कार्यक्रम हुआ स्थगित

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

लखनऊ। प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं उर्जा मंत्री एके शर्मा ने पावर कारपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। उन्होंने संगठन की मांगों तथा निविदा/संविदा कर्मचारियों की समस्याओं पर विचार करने और  संगठन पदाधिकारियों व प्रबंधन कार्मिकों की उपस्थिति में समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया।


 ऊर्जामंत्री  के आश्वासन के बाद  संगठन के पदाधिकारियों द्वारा 23 सितंबर, 2024 के कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया। इस दौरान विद्युत संविदा मज़दूर संगठन के पदाधिकारियों ने एक ज्ञापन उर्जा मंत्री एके शर्मा को सौंपा। जिसमें उन्होंने असिस्टेंट बिलिंग के कार्य में शिकायत के नाम पर हो रही छंटनी और स्थानांतरण के आदेशों पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया। उर्जा मंत्री ने बताया कि  विद्युत विभाग के सभी आउटसोर्स संविदा कर्मचारियों की समस्याओं के प्रति प्रदेश सरकार संवेदनशील है। विद्युत् दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जल्द ही शटडाउन प्रक्रिया में सुधार के लिए एक पोर्टल शुरू किया जाएगा। जहां लाइन चालू करने के लिए ओटीपी प्रणाली लागू की जाएगी। जिससे दुर्घटनाओं पर अंकुश लगेगा। कार्मिकों की बायोमैट्रिक अटेंडेंस पर भी विचार किया जा रहा है, जिससे संविदा कर्मचारियों का शोषण रोका जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button