डाक्टर गए हड़ताल पर, मरीज हुए बेहाल

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क

लखनऊ। पश्चिमी बंगाल में बलात्कार कर डाक्टर की हत्या करने के मामले में आज राजधानी में प्रदर्शन हुआ। हत्यारोपियों को सख्त सजा देने और डाक्टरों की सुरक्षा की मांग को लेकर आईएमए ने 24 घंटे तक हड़ताल की घोषणा कर दी। इसके बाद इमरजेंसी सेवाएं छोड़कर सभी अस्पतालों में ओपीडी बंद कर दी गई। जिस कारण आपरेशन और जांच समेत अन्य जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं बाधित हो गई।


 सरकारी और प्राइवेट डाक्टरों के हड़ताल पर जाने के कारण उपचार के लिए आने वाले मरीजों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद तमाम डाक्टर दस नब्बे चौराहे पर एकत्र हुए। काली पटृटी बांधने के साथ ही हाथों में बैनर लेकर उन्होंने विरोध-प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। वह सुरक्षा के साथ ही इंसाफ मिलने की मांग कह रहे थे। इस धरना प्रदर्शन के कारण चौराहे को छावनी में तब्दील कर दिया गया। यह हड़ताल रविवार की सुबह छह बजे तक रहेगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button