डीएम-एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का दौरा, दिए निर्देश

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क

हरदोई। पुलिस भर्ती परीक्षा के पहले दिन जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने केंद्रों का भ्रमण किया। सबसे पहले  उन्होंने वेणी माधव बालिका विद्यापीठ पर चल रही बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रक्रिया को देखा। इसके बाद उन्होंने परीक्षा कक्षों का निरीक्षण किया। 


उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट व अन्य अधिकारियों से व्यवस्थाओं को लेकर बात की। इसके बाद जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक आर्य कन्या महाविद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मियों को सुरक्षा सम्बन्धी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को अंदर प्रवेश न करने दिया जाये। आर्य कन्या महाविद्यालय के उपरांत उन्होंने आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। जहां परीक्षा सुचारु रूप से चल रही थी। इसके बाद वह आरआर इंटर कॉलेज पहुंचे तथा परीक्षा केंद्र पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। आरआर इंटर कॉलेज से निकलने के बाद दोनो अधिकारी महाराणा प्रताप राजकीय सनातकोत्तर महाविद्यालय पहुंचे। यहाँ उन्होंने कक्षों में जाकर देखा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button