
बघौली हरदोई, आपको बताते चलें बघौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस को उस समय एक सफलता हाथ लगी जब उसने एक अभियुक्त को 315 बोर के नाजायज तमंचा व एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया प्राप्त जानकारी के अनुसार अभियुक्त कृष्ण बहादुर सिंह उर्फ मुरारी पुत्र कृष्णपाल सिंह निवासी ग्राम अछरामऊ को देशी नाजायज तमंचा 315 बोर व 1 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत करके न्यायालय भेज दिया है अभियुक्त पर आरोप है कि वह नाजायज 315 बोर के तमंचे के साथ गांव में घूम रहा था जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर अभियुक्त को एक तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करने के बाद न्यायालय भेज दिया रिपोर्टर:-जितेश गुप्ता









