दुल्हन का इंतजार हुआ बेकार, दहेज की मांग पर हरदोई में शादी टली


राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क। 

हरदोई: हरदोई के मझिला थाना क्षेत्र के गांव गौरवा में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां दुल्हन अपने दूल्हे का इंतजार करती रही, लेकिन दहेज की मांग पूरी न होने पर शादी टल गई। लड़की के पिता शिशुपाल ने अपनी बेटी कोमल गौतम की शादी कछौना नगर के राम स्वरूप के बेटे रवि से तय की थी। तिलक समारोह में लड़की पक्ष ने दो लाख रुपए नकद और अन्य सामान दिया था।


जब 22 नवंबर को शादी होनी थी, तो लड़के वालों ने अचानक छह लाख रुपए नकद की मांग की। लड़की पक्ष ने कई बार दूल्हे पक्ष से मिन्नतें कीं, लेकिन उनकी मांग पूरी नहीं हो सकी। इस पर लड़के वाले बारात लेकर नहीं आए, और लड़की का इंतजार बेकार हो गया।


लड़की के परिवार ने शाहाबाद तिराहा पihानी स्थित इंडियन मैरिज हॉल में शादी की तैयारी की थी, जहां 95 हजार रुपए लॉन पर और 1 लाख 45 हजार रुपए खाने पर खर्च हुए। लड़की के पिता ने शनिवार को कोतवाली कछौना में शिकायत दर्ज कराई, और पुलिस ने दूल्हे पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button