यूपी में होने वाले उपचुनाव में सपा की जीत तय: अरविंद सिंह

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

हरदोई। सपा के वरिष्ठï नेता अरविंद सिंह गोप शुक्रवार को हरदोई पहुंचे। यहां पर स्थानीय पदाधिकारी राजपाल आदि ने उनका जोरदार स्वागत किया। 


इस दौरान अरविंद सिंह ने कहा कि यूपी में नौ सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं। इसमें इंडिया गठबंधन की तरफ से सपा के प्रत्याशियों की जीत तय है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपाई पूरे वर्ष भर काम कर रहे हैं। जिस तरह लोकसभा चुनाव में सपा ने भाजपा को चौंकाया था, अब यही परिणाम उपचुनाव में भी देखने को मिलेगा। आज गरीब, किसान, नौजवान और महिलाएं इस सरकार से दुखी हैं। सरकार में किसी की भी सुनवाई नहीं हो रही है। जिस कारण मतदाताओं का रूझान एक बार फिर से सपा की ओर हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button