विस्थापित परिवारों को पटका पहनाकर किया सम्मानित

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क

हरदोई। श्रीचंद्र बारात घर में विभाजन-विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर एक प्रदर्शनी और संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता भाजपा ज़िलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने की। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश मंत्री और जिला प्रभारी शंकर लाल लोधी मौजूद रहे। उन्होंने विभाजन के दौरान विस्थापित हुए परिवारों के सदस्यों का पटका पहनाकर अभिनंदन भी किया गया। 


उन्होंने कहा कि विभाजन का दर्द आज भी लोगों को सताता है। ऐसा नरसंहार भारत में पहले कभी नहीं हुआ था। लोग अपने ही घर छोड़ने को मजबूर हो गए थे। इसके बाद गांधी समाधि तक मौन जुलूस निकाला गया। बाद में सभी ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर क्षेत्रीय महामंत्री राजकिशोर मौर्य, विधायक आशीष सिंह आशू जी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमवती वर्मा, श्रीकृष्ण शास्त्री, अभियान संयोजक प्रीतेश दीक्षित, सह संयोजक सौरभ सिंह गौर, सत्यम शुक्ला, संगोष्ठी संयोजक भानु प्रताप सिंह, और प्रदर्शनी प्रभारी सुहाना जैन आदि मौजूद रहे। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button