विकास के लिए सभी टीम भावना से काम करें: डीएम

 

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क। 

हरदोर्ई। नीति आयोग द्वारा जारी अखिल भारतीय रैकिंग में आकांक्षी विकास खण्ड संडीला को उत्तरी क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त हुआ। जिस पर ग्राम्य विकास अधिकारी कमलेश कुमार के नेतïृत्व में अधिकारियों ने डीएम मंगला प्रसाद से मुलाकात की। जिस पर डीएम ने पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि जनपद में हो रहे विकास कार्यो के लिए सभी टीम भावना के साथ काम करें।


 अपने दायित्वों के प्रति निष्ठा व लगन को अनवरत बनाये रखें। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारियों से संवाद करते हुए कहा कि ब्लॉक प्रमुखो से नियमित बातचीत करते रहें। विकास से सम्बंधित नियमानुकूल प्रस्ताव प्राप्त कर कार्रवाई सुनिश्चित करें। 27 अगस्त को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होने वाली ब्लॉक प्रमुखो व खण्ड विकास अधिकारियों की बैठक से पूर्व प्रस्तावों के सम्बन्ध में चर्चा भी कर ली जाये। इस अवसर पर पीडी पीपी त्रिपाठी, उपायुक्त मनरेगा रवि प्रकाश, अर्थ एवं संख्या अधिकारी राम प्रकाश आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button