8 घरों में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख, एक बकरी और एक बछिया भी जिंदा जली

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई : बावन लोनार कोतवाली छेत्र के अंर्तगत सरायं गांव में शुक्रवार की दोपहर लगभग 2 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। 8 घरों का सामान जलकर राख हो गया। एक बकरी और एक बछिया जिंदा जल गई। एक परचून की दुकान में हजारों का सामान जल गया। एक बीघा सरसो की फसल भी जल गई। सूचना देने के डेढ़ घण्टे बाद दमकल टीम पहुची। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुचकर जांच पड़ताल की।

बावन गांव के मजरा सरायं निवासी छोटेलाल, नत्थूलाल, राकेश, ओमपाल, रामचंद्र, शिववरदानी, चंदेल, रामवती पत्नी उजागर के मकान में आग लग गई। लपटों को देखकर गांव के लोग इकट्ठा होकर आग बुझाने का प्रयास करने लगे। इन सभी के घरों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। अनाज, साइकिल, छप्पर, झोपड़ी कुछ नही बचा। चंदेल ने बताया कि दोपहर में अचानक आग भड़की। आग को देखकर मैंने शोर मचाया और मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। पूरे गांव के लोग आग बुझाने लगे। दमकल को सूचना दी गयी डेढ़ घण्टे बाद दमकल की टीम मौके पर पहुची। ग्रामीणों की मदद से उसने आग बुझाई। बावन पुलिस टीम और राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुचकर जांच पड़ताल की। आग से लाखो का नुकसान हुआ है। पीड़ितों का रोरोकर बुरा हाल है। इस मौके पर नायाब तहसीलदार सचिंद्र कुमार, कोतवाल लोनार उमेश त्रिपाठी, रजिस्ट्रार कानूनगो सुशील कुमार, कानूनगो अशोक प्रतिहार, शिवेंद्र वर्मा, अशोक द्रवेदी, जितेंद्र, शैलेश सिंह, सतेंद्र यादव आदि अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button