मानसिक स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क 

हरदोई: जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बावन में एक विशाल मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में आम जनता को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पंकज मिश्रा ने ओसीडी और सिजोफ्रेनिया जैसे मानसिक रोगों के बारे में बताया। उन्होंने यह भी साझा किया कि जिला चिकित्सालय हरदोई में मानसिक स्वास्थ्य की ओपीडी प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को संचालित होती है।



स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी इंद्र भूषण सिंह ने बताया कि मानसिक समस्याएं किस तरह से सामान्य जीवन को प्रभावित करती हैं। निरीक्षण एवं मूल्यांकन अधिकारी विकास गुप्ता ने कहा कि जब मानसिक समस्या के लक्षण लगातार 15 दिनों तक बने रहते हैं, तो इसे मानसिक रोग माना जाता है। इस अवसर पर मानसिक परीक्षण और काउंसलिंग भी की गई। शिविर में डॉ. सौम्या शुक्ला, योगेंद्र सिंह, रामनारायण तिवारी, सचिन मोहन वर्मा, संगीता सिंह, सौरभ तिवारी, रोहित पांडे, संलय कुमार वर्मा, शुभेंद्र प्रताप सिंह, और वरुण कुमार सहित अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button