विधायक ने 101 निराश्रित महिलाओं को बांटे कंबल

राष्टï्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क। 

सवायजपुर-हरदोई। नगर में चल रहे आर्य समाज के वार्षिकोत्सव का सोमवार को अंतिम दिन था। इस मौके पर आर्य समाज सवायजपुर के संस्थापक स्व. पंडित रंगीलाल आर्य, स्व. मन्नीलाल पांडेय, स्व. रामसेवक पांडे व स्व. सुरेश चंद्र तिवार की पुण्य स्मृति पर 101 निराश्रित महिलाओं को कंबल वितरित किए गए।


 जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि समाज के उत्थान में आर्य समाज का विशेष योगदान रहा है। स्वतंत्रता संग्राम नारी शिक्षा, दलितोद्धार और विधवा विवाह जैसे कई असाधारण कार्यों में स्वामी दयानन्द का ये विश्व सदैव ऋणी रहेगा। इसके बाद उन्होंने निराश्रित महिलाओं को कंबल वितरित किए। वहीं इससे पहले चंद्रदेव के ब्रह्मïत्व में वैदिक यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें यजमान डॉॅ. संतोष पांडेय व नीलम पांडेय रहे। इसके अलावा विचार गोष्ठïी का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर दिनेश पांडे, महेश दुबे, कमलेश पांडे, राजन सिंह, अभिषेक पांडे, राजेश दीक्षित, राकेश शुक्ला, शिवशरण शुक्ला, मुकेश गुप्ता और आर्येंद्र पांडे आदि मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button