लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर ट्रेलर में घुसी कार, तीन की मौत

राष्टï्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क। 

लखनऊ। काकोरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात भीषण हादसा हो गया। फर्रूखाबाद से लखनऊ की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर ट्रेलर में जा घुसी। 


हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए भर्ती कराया। वहीं शिनाख्त करने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी तो कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन भी मौके पर आ गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिए हैं। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button